एक इन्सान ही जरुरत के समय दूसरे इन्सान के काम आता है जिला मंत्री राजेश तिवारी

।। जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू।सो तेहि मिलइ न कुछ संदेहू ।।
प्रयागराज।एक इन्सान ही जरुरत के समय दूसरे इन्सान के काम आता है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने लक्ष्मण नगर जंक्शन एवं श्रृंगवेरपुर सबसे आगे के संपादक राहुल भारतीय से बारा दरी चौराहे होलागढ़ के हनुमान मन्दिर के समीप नहर के बगल स्थित एक मिष्ठान के दुकान में कही।स्पष्ट कराते चले कि जिला मंत्री एवं लक्ष्मण नगर जंक्शन के संपादक राहुल भारतीय के बीच बहुत ही अभिन्नवत मैत्रिक सम्बन्ध एवं घरेलू रिश्ते हैं।जिला मंत्री श्रृंगवेरपुर धाम दर्शन हेतु पधारे थे इसी दरमियान दोनों ही अभिन्नवत मित्रों की एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक इन्सान ही जरुरत के समय दूसरे इन्सान के काम आता है।इसीलिए मनुष्य को हमेशा चाहिए कि कोई परिचित या अपरिचित इन्सान हो सभी से हमेशा ही सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक वार्ता करनी चाहिए और जितना हो सके एक इन्सान को दूसरे इन्सान की मदद करनी चाहिए।इसी का नाम इन्सानियत है।जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा कि श्री भारतीय संपादक जी बहुत ही सरल एवं भावुक किस्म के इन्सान हैं।यदि कोई भी व्यक्ति उनसे अपनी समस्या बता दे तो उसके निवारण हेतु निरन्तर तत्पर रहते हैं।सत्य एवं न्याय के प्रतिमूर्ति एवं ईमानदारी एवं प्रेम उनके गहने हैं।मित्रों के प्रति अत्यन्त लगाव एवं सम्पूर्ण वफादारी के हमेशा खड़े रहते हैं।ईश्वर की कृपा से आज उनकी पहचान एक सम्भ्रान्त व्यक्ति के रूप में पूरे सोरांव से लेकर होलागढ़ तक फैली हुई है।जिला मंत्री ने अपने आध्यात्म चक्षु के उत्सर्जित ज्ञान ज्योति में वर्णित किया कि इस धरती पर मनुष्य खाली हाथ ही आता है और खाली हाथ ही जाता है तो व्यर्थ कि चिन्ता क्यों यह मेरा था जो खो गया।जो होनी है वह होकर ही रहेगी।एक ईश्वर अपना है जिसे तू खोने ना दे वही तेरा अपना है।प्रेम जगत का सार है।यहाँ ना कोई अपना है ना ही कोई पराया।जो भी जिस समय जिस रुप मिले उससे प्रेम करता रह एवं निरन्तर सत्य एवं न्याय में रमकर ईश्वर में जुड़ा रह।यही मनुष्य का वास्तविक जीवन है।जिला मंत्री आगे यह भी कहा कि-जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू।सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू।।जिला मंत्री ने कहा कि मनुष्य जिस मार्ग पर सच्ची लगन एवं ईश्वर में सम्पूर्ण विश्वास रखकर कार्य करता है तो एक ना एक दिन उसे सफलता जरुर मिलती है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष मेजा पं० रुप नारायण मिश्रा ने कहा कि जिला मंत्री द्वारा मनुष्य हित में कितना सुन्दर वर्णन किया है।ये वचन एकदम सटीक गीता से मिलते जुलते हैं।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि हमसब धन्य है जो जिला मंत्री द्वारा नित नए-नए मानव हितकर बातों को सुनने को मिलता है।यदि कोई भी जिला मंत्री के बताएं मार्गों का अनुशरण करें तो वह सदा सुखी रहेगा।इस मार्मिक साहित्यिक एवं आध्यात्मिक वार्ता के दौरान आचार्य प्रकाशानन्द जी,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय, शिक्षाविद जोखू लाल पटेल एवं आनन्द कुमार सहित आस-पास बहुत से लोग मौजूद रहे।
