आगरा:-दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर (मण्डल स्तरीय) का आयोजन अवंती बाई इण्टर कालेज, विकास खण्ड बरौली अहीर तहसील-आगरा जनपद-आगरा में किया गया।
मेलें का उद्घाटन मा० सांसद प्रतिनिधि सुरवीर सिंह चाहर 19-फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा द्वारा फीता काटकर किया गया, तदोपरांत गौमाता का विधिवत पूजन किया गया। सरस्वती पूजाकर पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करते हुए मेले का शुभारम्भ किया गया।
आयोजन में ग्राम प्रधानगण दूरदराज के क्षेत्रों से आये कृषक पशुपालक बंधु उपस्थित रहे। डा० देवेन्द्र पाल सिंह, अपर निदेशक ग्रेड-2. पशुपालन विभाग आगरा मण्डल, डा० डी०के० पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आगरा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मैनपुरी, निदेशालय से नोडल अधिकारी डा० अजय कुमार कनोजिया, संयुक्त निदेशक (कुक्कुट) के साथ-साथ जनपद आगरा / मथुरा/फिरोजाबाद के उप मुख्य/पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटनरी फामासिस्ट तथा अन्य कार्मिको ने प्रतिभाग किया गया।
पशुपालन गोष्ठी में पशुपालकों को विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा सम्बोधित करते हुयें अत्याधुनिक उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मंच संचालन डा० प्रियंका शुक्ला, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पशुधन विकास द्वारा एवं सहयोग डा० विपिन कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुख्यालय द्वारा किया गया।
मेलें में पशुपालन एवं अन्य विभागों द्वारा कुल 22 काउन्टर लगाये गयें थे, जिनमे से 10 काउन्टर मेलें में आने वाले पशुओं को विभिन्न सुविधाओ से आच्छादित किये जाने हेतु लगे हुए थे। मेले में उमड़े अपार जनसमूह द्वारा मेला का भरपूर लाभ उठाया गया। जनता, जनप्रतिनिधियों तथा मुख्य अतिथि मा० सांसद प्रतिनिधि, 19-फ०सीकरी मेले की सफलता एवं भव्यता से गदगद एवं उल्लषित नजर आयें सभी लोगो ने मेला की भुरि-भुरि प्रशन्सा की गयी।
मेला में आये कृषक / पशुपालको को पशुओं के द्वार पर सेवा एम०वी०यू० 1962 के विषय में भी लाभ उठाने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मेले में पशुपालकों द्वारा लाये गये कुल 6589 पशुओं को लाभान्वित किया गया।