वाहेगुरु का सिमरन: जीवन में सब्र और उमंग का मार्ग

राष्ट्रिय

जीवन में सब कुछ हो मन में एक सिर्फ संतोष ना हो और सब्र ना हो तो जिंदगी एक अंधेरे के समान है फिर उजाला हो या ना हो हमें फर्क नहीं पड़ता !क्योंकि हमारी जिंदगी तो स्थिर हो चुकी है गमी और खुशी में कभी गमी तो कभी खुशी हमें जिंदगी जीने की एक आशा देती है सरदार मनजीत सिंह आध्यात्मिक गुरु

वाहेगुरु का सिमरन हमारी जोत में प्रकाश बनता है, वाहेगुरु की सिमरन इबादत से हमारे अंदर सब्र आता है ,और जिस इंसान में सब्र आ जाए , तब जिंदगी में जितनी भी तकलीफे आ जाए चाहे, इंसान ज्यादा परेशान नहीं होता, जिंदगी से बेमुख नहीं होता, सब्र हमें मुश्किलों से लड़ने में मददगार बनता है!
इंसान दुनियावी जिंदगी जीते भी मायूस नहीं होता क्योंकि वह दूसरों की जिंदगी में नहीं झांकता!!
जब हम दूसरों की जिंदगी में नहीं झांकते अगर झांकते भी हैं तो भी हमारा सब्र हमारा सहारा बनता है!
इंसान को तकलीफों से घबराना नहीं चाहिए बहुत बड़ी दुनिया है लाखों हमसे आगे और पीछे होंगे सब्र हमें जिंदगी जीने की ताकत देता है!
इंसान को जीने की उमंग को नहीं मरने देना चाहिए!
जिंदगी में नीरस पन छा गया तो समझ ले भले हम जिंदा हो मगर मरे जैसे ही रह जाएंगे!
दोस्तों रात बीत जाने पर जब सवेरा आता है वह सवेरा हमें भी आगे बढ़ने की ताकत देता है!
किसी दूसरे को देख जिंदगी नहीं जीनी चाहिए, जो इंसान आपको जायदा खुश नजर आता है हो सकता है वह तुमसे भी ज्यादा दुखी हो!
बस जीने की उमंग न मरने देना ,फिर आप संघर्ष के साथ आगे बढ़ते रहेंगे,
अगर उमंग ही नहीं तो आप एक जिंदा लाश है, आप जिंदा तो हैं, मगर खुशी नहीं
रात से डरे नहीं रात हमें आराम देकर सुबह फिर लड़ने की हिम्मत देती है!
रात और दिन ,गमी और खुशी ,यह सब्र हमारी जिंदगी के हिस्से हैं
मायूस न होकर वाहेगुरु द्वारा दिया सब्र फिर जिंदगी में खुशहाली लाता है!
दोस्तों मन के हरे हार है ,मन के जीते जीत!
अगर मन हार गया तो शायद फिर हम कभी खड़े ना हो पाए ,इसलिए दोस्तों आपका जिंदगी से परिचय करा रहा हूं
शायद यह लेख बहुत से लोगों के दिलों में जिंदगी जीने की उमंग पैदा करें !
मेरे द्वारा लिखे लेख पढ़कर कुछ लोग भी खड़े हो जाए संघर्ष की राह पर चलने के लिए !
तो फिर यह लेख मेरा उस वाहेगुरु की पूजा इबादत सिमरन बन जाएगा!
डरे नहीं आगे बढ़े परमात्मा आपके साथ है परमात्मा आपके साथ है

सरदार मनजीत सिंह
आध्यात्मिक गुरु
आध्यात्मिक एवं सामाजिक विचारक एवं प्रचारक
शिक्षाविद, चिंतक, समाजसेवी ,धर्म उपदेशक
अध्यक्ष
श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज अध्यक्ष
गाजियाबाद सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *