शिवराज ने संभाला अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा का पदभार

(सुघर सिंह सैफई )
बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस के निष्पक्ष पुलिस अधिकारियो में गिने जाने वाले शिवराज ने कल बांदा जिले में अपर पुलिस अधीक्षक का पदभार गृहण कर लिया है।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनसुनवाई भी की और पीड़ित फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण का आदेश सम्बन्धित थानाध्यक्ष को दिया है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अगर सभी पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लें तो पीड़ित अनावश्यक जिला मुख्यालय पर आकर परेशान न हो। शिवराज का मानना है कि अगर पीड़ित को थाना स्तर पर न्याय नही मिल पाता तो वह जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ अधिकारियों के पास आता है इससे पीड़ित का समय व धन बर्बाद होता है। शिवराज 2001 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है और बरेली जनपद से स्थानांतरित होकर बांदा आये है। वह बरेली में एसपी ट्रैफिक के पद पर थे। बरेली की यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए शिवराज की आम जनमानस तारीफ करते नही थकता।
फतेहपुर के मूल निवासी शिवराज ने सिविल इंजीनियर से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
इससे पूर्व शिवराज सुल्तानपुर, गोंडा, सुल्तानपुर, इटावा, औरैया, प्रयागराज, शाहजहांपुर, समेत कई जिलों में बतौर एएसपी व सीओ के रूप में अपनी सेवा दे चुके है। शिवराज को पुस्तक लेखन का भी बहुत शौक है वह सोशल मीडिया से साइबर अपराध व पोस्को अपराध विषय पर दो किताब भी लिख चुके है।
