मथुरा। तहसील गोवर्धन के गांव सकरवा निवासी श्रेयांश शर्मा पुत्र जितेंद्र कुमार शर्मा का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने से परिजनों सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भगवान दास प्रधान, ओम प्रकाश शर्मा (ओमी पंडित ) सकरवा वालों के नाती ने अपनी मेहनत व लगन से यह उपलब्धि हासिल कर परिवार का नाम रोशन कर दिया।
श्रेयांश शर्मा बचपन से ही पढ़ने और गिटार बजाने का शौकीन रहा। उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा वात्सल्य पब्लिक स्कूल से प्राप्त की जिसमें दसवीं कक्षा में 94 प्रतिशत एवं बारहवीं कक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। UPSC द्वारा आयोजित NDA का टेस्ट पास कर गांधीनगर गुजरात में पांच दिन के कठिन SSB इंटरव्यू को पास किया। आल इण्डिया रैंक AIR 503 प्राप्त कर गोवर्धन का नाम रोशन किया। बच्चे की नियुक्ति की खबर सुनकर दादी उमा शर्मा एवं माताजी नीता शर्मा की आखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। इस अवसर पर योगेश शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा CRPF, राम प्रधान, त्रिलोकी शर्मा, भगवत प्रसाद शर्मा, सुशील शर्मा सहित तमाम लोगों ने श्रेयांश को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरण की। डॉ मुकेश सैनी ने श्रेयांश को गिरिराज जी का स्वाफ़ा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर, स्मृतिचिन्ह प्रदान कर हौसला अफजाई की।
