पुलिस वाहन गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में शुक्रवार रात अलग-अलग स्थानों पर दो गुटों के बीच हुए झगड़ों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों ही घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस की निष्क्रियता को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।
पहली घटना मंडी चौराहे पर पंजाबी रसोई के सामने हुई जहां पहलवानों के दो गुटों के बीच करीब आधे घंटे तक जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। झगड़े के दौरान वहां से गुजर रही एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंस गई। आरोप है कि पुलिस वाहन झगड़ा कर रहे लोगों के पास से निकल गया, लेकिन मौके पर हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया। पुलिस के जाने के बाद दोनों गुटों में दोबारा जमकर लात-घूंसे चले।
दूसरी घटना ताज होटल सौंख रोड के पास सामने आई,जहां दो गुटों में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार,शराब के नशे में कुछ लोगों ने उत्पात मचाया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
इन दोनों घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इलाके में पुलिस का डर खत्म हो चुका है और दबंग व शराबी खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह झगड़े के दौरान लोग सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं।
घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। जिसका वीडियो सनिवार 10:00 बजे सामने आने पर खूब सो सर मीडिया पर वायरल रहा है और लोग खूब दिख रहे हैं।
