वी पी एस खुराना
मथुरा जनपद में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने आज अमर हेल्थकेयर, मथुरा में अपनी यूरो-ऑन्कोलॉजी और गायने-ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के यूरो-ऑन्कोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी एवं एंडोयूरोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. पंकज वाधवा और फीमेल यूरोलॉजी, गायने-ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. द्वीप जिंदल की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अमर हेल्थकेयर, मथुरा के ओनर और डायरेक्टर डॉ. संजय सूद एवं डॉ. मीना सूद भी मौजूद रहे।
डॉ. पंकज वाधवा और डॉ. द्वीप जिंदल हर महीने के तीसरे मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अमर हेल्थकेयर, मथुरा में मरीजों के लिए प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के यूरो-ऑन्कोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी एवं एंडोयूरोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. पंकज वाधवा ने कहा, “रोबोटिक टेक्नोलॉजी ने किडनी, ब्लैडर, प्रोस्टेट और एड्रिनल ग्लैंड से जुड़े कैंसर के इलाज के तरीके को काफी बेहतर बनाया है। इसकी मदद से हम हाई प्रिसिशन और पेशेंट-सेंट्रिक केयर दे पा रहे हैं। यूरो-ऑन्कोलॉजी में हमारी विशेषज्ञता के चलते हम मिनिमली इनवेसिव ट्रीटमेंट ऑप्शंस प्रदान कर सकते हैं। प्रोस्टेट, किडनी और ब्लैडर से जुड़े ऑपरेशंस में रोबोटिक्स बेहतर विजुअलाइजेशन और सटीकता देता है, जिससे कैंसर को प्रभावी तरीके से हटाया जा सकता है, साथ ही जरूरी स्ट्रक्चर्स और फंक्शन्स सुरक्षित रहते हैं। इससे मरीजों की रिकवरी तेज होती है, कॉम्प्लिकेशन्स कम होते हैं और उनकी क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर होती है।”
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के फीमेल यूरोलॉजी, गायने-ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. द्वीप जिंदल ने कहा, “कई महिलाएं व्यस्त दिनचर्या या जागरूकता की कमी के कारण शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं, जबकि कैंसर के मामलों में देरी, रिस्क को काफी बढ़ा सकती है। फीमेल यूरोलॉजी में भी रोबोटिक्स के इस्तेमाल से काफी प्रगति हुई है, जिससे यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस और पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स जैसी समस्याओं का इलाज बेहतर हुआ है। रोबोटिक सर्जरी मिनिमली इनवेसिव अप्रोच के साथ बेहतर एनाटॉमिकल रिजल्ट देती है। एंडोमेट्रियल कैंसर और ओवेरियन कैंसर के लिए HIPEC जैसी प्रक्रियाओं में भी रोबोटिक्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इन समर्पित ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के माध्यम से हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गायनेकोलॉजिकल कैंसर और यूरोगायनेकोलॉजी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही महिलाओं को समय पर डायग्नोसिस, सटीक इलाज और संवेदनशील देखभाल मिल सके।”
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एडवांस्ड कैंसर केयर के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान को लगातार और सुदृढ़ कर रहा है। रोबोटिक सर्जरी में महत्वपूर्ण प्रगति के साथ, अस्पताल अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, प्रिसिशन-ड्रिवन सर्जिकल सिस्टम्स और अनुभवी क्लिनिकल टीम से लैस है। निरंतर अपग्रेडेशन और स्पेशलाइज्ड सेवाओं के माध्यम से, मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा हर मरीज को वर्ल्ड-क्लास केयर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
