शुभी गुप्ता ने शतरंज में हासिल किया वुमन इंटरनेशनल मास्टर (डब्ल्यूआईएम) का खिताब

उत्तर प्रदेश राज्य

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसाइटी की निवासी शुभी गुप्ता ने शतरंज में अपनी प्रतिभा और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्रतिष्ठित वुमन इंटरनेशनल मास्टर (डब्ल्यूआईएम) का खिताब हासिल कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने हाल ही में ताशकंद में आयोजित Tashkent Round Robin प्रतियोगिता में अपना तीसरा डब्ल्यूआईएम नॉर्म प्राप्त कर सभी आवश्यक मानदंड पूरे किए।
शुभी गुप्ता, सोसाइटी निवासी प्रदीप गुप्ता एवं उर्मिला गुप्ता की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही वह उत्तर प्रदेश की दूसरी महिला बन गई हैं, जिन्होंने यह खिताब हासिल किया है।
नॉर्म हासिल करने की प्रमुख प्रतियोगिताएं:
19th Agzamov Memorial – पहला नॉर्म
National Women Chess Championship – दूसरा नॉर्म
Tashkent Round Robin – तीसरा नॉर्म
अन्य प्रमुख उपलब्धियां:
World Cadets Chess Championship 2022 – स्वर्ण पदक
Commonwealth Youth Chess Championship 2022 – स्वर्ण पदक
Western Asian Chess Championship – 4 रजत पदक
Asian Youth Chess Championship 2023 – 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताएं (2022–2025) – 5 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदक
उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज प्रतियोगिताएं – 6 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक
खिताब जीतने के बाद जब शुभी गुप्ता सोसाइटी पहुंचीं तो निवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। इसके बाद शुभी ने अपने परिवार और निवासियों के साथ सोसाइटी मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया।
परिजनों के अनुसार, इस सफलता में Pravaha Foundation का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही उनके वर्तमान कोच स्वप्निल धोपड़े तथा पूर्व कोचों का मार्गदर्शन भी अहम रहा।
सोसाइटी की एओए ने इसे पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है और सभी निवासियों से अपील की है कि वे इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *