सम्वर्गीय साथी का एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया
प्रयागराज।एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज एवं जिला के समस्त सम्वर्गीय सदस्यों द्वारा लखनऊ से आए वरिष्ठ सम्वर्गीय साथी बलरामकृष्ण यादव बोरिंग टेक्नीशियन का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। संज्ञानित कराते चले कि जल्द ही एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन का प्रदेश स्तर का चुनाव होने वाला है और बोरिंग टेक्नीशियन बलरामकृष्ण यादव प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते हैं जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके द्वारा सम्वर्ग हित में कौन कौन से कार्यों की प्रमुखता है जैसे सहायक बोरिंग टेक्नीशियन का पे ग्रेड 1900 है उसे बढ़वाकर 2400 पे ग्रेड कराना।बोरिंग टेक्नीशियन पद नाम परिवर्तन तकनीकी पर्यवेक्षक करवाना। बी०डी०ओ० के उपस्थिति रजिस्टर से हस्ताक्षर मुक्त करवाकर अवर अभियंता लघु सिंचाई के अधीन करवाना एवं 23% बोरिंग टेक्नीशियन से अवर अभियंता के पर पदोन्नति कोटे को बढ़वाकर 49% करवाना इत्यादि सम्वर्ग के हित में कार्य करवाना।बोरिंग टेक्नीशियन श्री यादव के इन बातों को सुनकर एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के पदाधिकारियों सहित सभी सम्वर्गीय सदस्यों द्वारा श्री यादव का जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के संरक्षक जीवन लाल पटेल, मण्डल अध्यक्ष ज्योति तिवारी, मण्डल मंत्री बृजेश सिंह,जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार,जिला मंत्री राजेश तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र यादव एवं जिला संप्रेक्षक संजय भारतीय सहित एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन के बहुत से सम्वर्गीय सदस्य उपस्थित रहे।
