धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की दूसरी पुण्यतिथि पर सपा नोएडा महानगर ने किया हवन, दी श्रद्धांजलि…..
सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की दूसरी पुण्यतिथि पर अगाहपुर नोएडा सेक्टर 41 स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में हवन पूजा का आयोजन किया गया। उसके बाद सभी समाजवादी लोगों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प मालाओं से श्रद्धांजलि दी, व साथ ही साथ नेताजी की पद चिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि नेताजी हमेशा ही किसान ,नौजवान ,मजदूर शोषित ,पीड़ित को साथ लेकर चलते थे और हमेशा उनके साथ खड़े रहते थे। लोहिया और राज नारायण के निर्देशों का पालन करते हुए समाजवाद का पूरे देश और प्रदेश में अलख जगाने का काम किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में
सुनील चौधरी, जगत चौधरी,मोहम्मद तस्लीम,मनोज चौहान, मुकेश प्रधान, अनिल पाल,मोहम्मद नौशाद, टीटू यादव ,जयवीर बाबा ,अजब सिंह यादव ,बबलू चौहान, बबली शर्मा, दिव्यांशु यादव, मुकेश यादव ,जितेंद्र यादव,वीरपाल प्रधान ,वीरपाल अवाना, अमित बसोया, सोनू त्यागी ,चिंटू त्यागी,रूपचंद यादव ,अच्छे मियां , अमित यादव ,संजय त्यागी उसका ,लोकपाल यादव, सत्ते प्रधान,बाबूलाल बंसल, गौरव सिंघल ,रामवीर यादव, नकुल चौहान ,मुन्ना आलम, बब्बू यादव ,केपी यादव, बिल्लू सैफी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
