महापौर सिर्फ बीजेपी पार्षदों के वार्ड पर देते हैं ध्यान
अयोध्या : अयोध्या के लक्ष्मण घाट वार्ड से सपा की पार्षद प्रिया शुक्ला व प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ला ने नगर निगम महापौर गिरीश पति त्रिपाठी पर बड़ा आरोप लगाया है।उन्होंने कहा,महापौर 60 वार्ड के नही सिर्फ बीजेपी पार्षदों के वार्ड पर ध्यान देते है..और महापौर को झूठा स्टंट बताया।दीपोत्स

व और महापौर के घर के सामने के वार्ड लक्ष्मण वार्ड में गर्मी के समय मे पड़ा है जल का अकाल।वार्ड में नही है नगर निगम की जल की व्यवस्था।लक्ष्मण घाट वार्ड की समस्या को लेकर लगातार एक साल से अवगत कराने के बावजूद जलकल विभाग जेई,एई महापौर नगर आयुक्त नही संज्ञान लिया। एक साल से मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कराया गया अवगत।जनता भीषण गर्मी में किसी तरह जल की व्यवस्था करने पर मजबूर।नगर निगम टैक्स तो पूरा लेता है पर संशोधन कुछ नही देता।बता दे कि वार्ड की समस्या की ना सूनी के कारण जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। वही उन्होंने बताया कि जल भराव की भी समस्या हमारे वार्ड में बहुत ज्यादा है सड़के टूटी हुई, सड़के ऊंची कर दी गई मंदिर नीचे हो गईं। अभी कुछ ही दिनों में बारिश होगी तो मंदिर में ही सारा पानी नाली का भरता है जलपियाओं की समस्या बहुत है हम लोगों ने कई बार महापौर साहब से इस बार इस समस्या को अवगत कराया लेकिन वह इसको गंभीरता से ना लेकर के टालने का कार्य करते हैं। हम लोगों ने मजबूर होकर के अपने वार्ड के पार्षद से शिकायत की और उन्होंने इस समस्या को लेकर जिला अधिकारी को भी अवगत कराया हमारी मांग है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
