वी पी एस खुराना
मथुरा जनपद के थाना गोविंदनगर अंतर्गत एमआई 64 महाविद्या काॅलोनी मथुरा निवासी अमर सिंह पुत्र निधान सिंह निवासी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में उसकी अटैची से नौकरानी द्वारा पंद्रह लाख रूपये का आरोप लगाया है। आवेदक ने उसकी एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है। अमर सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि वह प्लाट क्रय करनी की दूसरी किश्त देने के लिए अपने भजीते के साथ बैंक से एफडी तुड़वाकर अटैची में पंद्रह लाख रूपये लेकर घर आया। आवेदन में कहा गया है वह घर पर अकेला रहता है। एक किराएदार घर के ऊपर बने कमरे में रहता है। उसके यहां काम करने सोनी निवासी लक्ष्मी नगर जन्मभूमि लिंक रोड नौकरानी आती है।
जब वह अटैची में रखे पंद्रह लाख रूपये लेकर 6 फरवरी को निगम में काम करने वाले एक चालक एवं अन्य नाम नामालूम को लेकर प्लाट की रकम देने वृंदावन पहुंचा तो अटैची में पंद्रह लाख रूपये नहीं थे। अटैची टूटी हुई थी। इसकी शिकायत थाना गोविंदनगर दी, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। अमर सिंह ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया है तथा चुराए हुए चंद्रह लाख रूपये चोर सेदिलाने का अनुरोध भी किया है।परन्तु पीड़ित अभी तक दर्ज नही हुई एफ आई आर है अब आगे देखना होगा की कब तक पीड़ित को न्याय मिल पाएगा
