टायर फटने से टकराई ट्रक 4 की मौत 24 घायल अग्रीम कार्यवाही मे जुटी पुलिस

Video News

टायर फटने से टकराई ट्रक 4 की मौत 24 घायल अग्रीम कार्यवाही मे जुटी पुलिस


मेरठ। अंतर्गत तेज गढी चौराहा की शर्मा बैंड पार्टी हापुड़ में एक कार्यक्रम समाप्त कर फरीदाबाद को ईस्टर्न पेरीफेरल के रास्ते आईसर ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी 15 एफटी 9158 से अपने बैंड पार्टी के लगभग 30 सदस्यों के साथ जा रही थी। आज सोमवार को लगभग 02ः30 बजे रात्रि में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 99-600 किमी. पर सामने टायर फट जाने से खड़े एक ट्रक रजि.सं.सीजी 04 एनटी 4700 में पीछे से टकराने के चलते दुर्घटना हुई। जिसमे लगभग 24 व्यक्ति घायल तथा 4 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। चालक मौके से फरार है। सूचना मिलने पर थाना दनकौर पुलिस द्वारा घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर घटना में हुए घायलों को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार किया जा रहा है तथा मृतकों के पोस्टमार्टम हेतु पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *