‘दो पहाड़ी भाई’: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सीएम धामी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीर

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। हिमालय की चाेटियों की खूबसूरत पृष्ठभूमि में सामने आई एक तस्वीर ने पहाड़ी भाईचारे और अपनत्व की भावना को जीवंत कर दिया।

अरुणांचल प्रदेश के निवासी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इंटरनेट मीडिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए टैग लाइन दी ‘दो पहाड़ी भाई’। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को नेक इन्सान बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।

तस्वीर में दोनों नेता पारंपरिक पहाड़ी टोपी में नजर आ रहे हैं। पीछे हिमालय की ऊंची बर्फीली चोटियां, देवदार के जंगल और पहाड़ों की सुंदरता दिखाई दे रही है। यह दृष्य उत्तराखंड और पहाड़ी संस्कृति से जुड़े भावनात्मक रिश्ते को और गहरा करता है।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू का दो पहाड़ी भाई संबोधन इस तस्वीर को खास बनाता है। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की गई यह तस्वीर शुभकामना से आगे बढ़कर पहाड़, संस्कृति और आत्मीय भाईचारे की झलक पेश करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *