जनपद में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाली इकाईयां पुरस्कार के लिए कर सकते हैं आवेदन
गौतम बुद्ध नगर : जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में प्रबंधक ग्रामोद्योग गौतम बुद्ध नगर पारस भाटी ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में 05 वर्षों की वित्त पोषित इकाईयों के अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पादन एवं बिक्री करने वालों तथा कम पूंजी निवेश पर अधिक रोजगार प्रदान करने वाली इकाइयों के उत्साहवर्धन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये पुरस्कार वितरण करने हेतु जनपद की इकाइयों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए इच्छुक इकाइयां कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम बुद्ध नगर विकास भवन कक्ष संख्या 207, 206 सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में 18.10.2024 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतमबुद्ध नगर में संपर्क कर सकते हैं एवं विभागीय टेलीफोन नंबर 1202977776, 9580503196 पर संपर्क किया जा सकता है।
