गाजियाबाद डिफेंस एकेडमी, धूम मानिकपुर ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में लहराया जीत का परचम

उत्तर प्रदेश राज्य

दादरी : क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गाजियाबाद डिफेंस एकेडमी, धूम मानिकपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा और अनुशासन का परिचय देते हुए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की है।
इस संस्था की स्थापना वर्ष 2018 में श्री मोहित चौधरी (निवासी बुलंदशहर) द्वारा की गई थी। स्थापना के बाद से ही यह एकेडमी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है।
इस वर्ष भी एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल की लिखित प्रवेश परीक्षा में कुल 36 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर मेडिकल मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है।
इसी प्रकार ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी एकेडमी के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुल 45 विद्यार्थियों में से 42 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें से 17 विद्यार्थियों ने प्रथम मेडिकल मेरिट लिस्ट में स्थान बनाकर एकेडमी और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
एकेडमी के छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाले तथा आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी लगातार मेहनत कर रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सहित अन्य प्रतिष्ठित सैन्य शिक्षण संस्थानों की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने के लिए संकल्पित हैं।
इस शानदार सफलता पर एकेडमी के संस्थापक श्री मोहित चौधरी, शिक्षकों और अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना है।
एकेडमी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *