सितारगंज में बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत

उत्तराखंड राज्य

सितारगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए बृहद स्तर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। पहले दिन करीब पांच बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।

सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि विभाग की ओर से उप जिला अस्पताल, सितारगंज को करीब 500 वैक्सीन की पहली खेप मिल गई है। मंगलवार से वैक्सीनेशन का कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में तीन दिन यानी मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपनी 14 साल की बेटियों का अस्पताल से निशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराएं। ताकि, उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *