पद्म भूषण सम्मान की घोषणा पर अजय भट्ट ने जताया हर्ष

उत्तराखंड राज्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है।

सांसद श्री भट्ट ने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान उनके संपूर्ण सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा तथा समाजहित के प्रति समर्पण का यथोचित मूल्यांकन है।

उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी जी का पूरा सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में उन्होंने सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उत्तराखंड सहित पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अजय भट्ट ने कहा कि यह सम्मान न केवल श्री कोश्यारी जी का, बल्कि उत्तराखंड की जनता का भी सम्मान है।

बता दें कि रविवार को भारत सरकार द्वारा 13 पद्मविभूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसी सूची में भगत सिंह कोश्यारी का भी नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *