देहरादून के डॉ. डी.सी. पसबोला को मिला ग्लोबल योगा इंस्पिरेशन अवार्ड-2026

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। योग एवं ध्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन-जन में जागरूकता फैलाने के लिए डॉ. (प्रो.) डी.सी. पसबोला को ‘ग्लोबल योगा इंस्पिरेशन अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वर्थी वेलनेस फाउंडेशन के संस्थापक अमित कुमार द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. पसबोला को योग और ध्यान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें योग एवं ध्यान में विशेष योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (ऑनरेरी डॉक्टरेट) तथा प्रोफेसरशिप सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।वर्तमान में डॉ. (प्रो.) डी.सी. पसबोला राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, देहरादून में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार से यौगिक साइंस में डिप्लोमा प्राप्त किया है। इसके अलावा ध्यान, योग एवं प्राणायाम के क्षेत्र में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं से प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र हासिल किए हैं।डॉ. पसबोला ने श्री श्री योगा, बेंगलुरु से सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा 108 सूर्य नमस्कार, ध्यान और श्वास तकनीकों से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता कर सम्मान अर्जित किए हैं। उन्हें योग एवं ध्यान से संबंधित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए भी प्रमाणपत्र प्राप्त हो चुके हैं।ग्लोबल योगा इंस्पिरेशन अवार्ड-2026 मिलने पर उनके शुभचिंतकों, सहकर्मियों एवं योग प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *