गौतमबुद्धनगर। थाना बिसरख पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे व निशानदेही से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 मार्च 2026 को लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अजय उर्फ लाला पुत्र संतराम को जलपुरा से ACE की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें एक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP16CB6352 है, जबकि दूसरी बिना नंबर प्लेट की है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ लाला निवासी ग्राम सर्फपुर, थाना दनकौर, वर्तमान में बिसरख क्षेत्र का रहने वाला है, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना बिसरख में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
