एसपी ने जनपद के विभिन्न थानों पर कर्तव्यनिष्ठ सेवा दे चुके अरविंद कुमार पाण्डेय को सौंपा केराकत थाने की कमान

उत्तर प्रदेश राज्य

जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा

जौनपुर। जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था और सुदृढ़ एंव बेहतर बनाने की कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनूप कुमार सिंह ने जनपद के कर्तव्यनिष्ठ व अनुभवी पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय को बीते दिन केराकत थाने का नया प्रभारी निरीक्षक (SHO) नियुक्त कर भेजा।

बताया जा रहा है कि श्री पाण्डेय इससे पहले महराजगंज और बदलापुर कोतवाली सहित कई महत्वपूर्ण थानों में प्रभारी निरीक्षक के रूप में अपनी निष्पक्ष और निष्ठा परकर सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल को लेकर स्थानीय स्तर पर अच्छी छवि देखने को मिलती है।

चर्चाओं और क्षेत्रीय लोगों की मानें तो अरविंद कुमार पाण्डेय एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। वे अपराध नियंत्रण, अपराधियों को जड़ों से सफाई करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में दक्ष माने जाते हैं। साथ ही थाना प्रबंधन और जनसंपर्क में भी उनकी पकड़ मजबूत देखी जाती है।

इनकी नई तैनाती के बाद अब केराकत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के होने से आम जनमानस को सुरक्षा और राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *