अगौता पुलिस व स्वाट टीम की हुई मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Video News

अगौता पुलिस व स्वाट टीम की हुई मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

अरुण यादव(ब्यूरो चीफ)
(यूपी न्यूज एक्सप्रेस)
(जनपद:बुलंदशहर)

बुलंदशहर:जनपद में निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में डकैती की घटना कारित करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश से थाना अगौता पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ के दौरान बदमाश को घायलावस्था में कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व 1 बाइक बरामद कर गिरफ्तार किया। आपको बता दें,जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 4/5 अगस्त 2024 की रात्रि को एक अभिसूचना पर थाना अगौता पुलिस टीम व स्वाट टीम अगौता से गुलावठी जाने वाली रोड पर किशोली/खंगावली नहर पुल के ऊपर चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में मामूर थी,तभी गुलावठी रोड की तरफ से बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आ रहा था,जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया परन्तु नहीं रुका एवं पुलिस टीम को देखकर तेज गति से बाइक को मोडकर नहर की कच्ची पटरी पर बायीं तरफ भागने लगा तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अभियुक्त द्वारा अपने आप को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान नईम उर्फ मुंशी पुत्र सत्तार निवासी खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि,बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा/डकैत हैं जिसके द्वारा 4/5 मार्च 2024 की रात्रि में थाना अगौता क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में अपने साथियो के साथ मिलकर डकैती की घटना कारित की गयी थी,जिसके सम्बन्ध में थाना अगौता पर मुअसं-45/24 धारा 395 भादवि पंजीकृत हैं। जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी श्लोक कुमार सिंह द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अगौता पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। बताते चलें,अभियुक्त की गिरफ्तारी में थाना अगोता के व.उ.नि. सत्यवीर सिंह, उ.नि. अंकित चौधरी, संजय कुमार,है.का. लखन सिंह,का. भूपेन्द्र कुमार और स्वाट टीम से निरीक्षक मोहम्मद असलम,उ.नि.शिवम तोमर,है.का. कपिल नैन, राहुल त्यागी,मनीष त्यागी,का. सचिन चौहान,नरेंद्र कुमार,रोहित कुमार,अमित कुमार ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

थाना अगौता पुलिस टीम-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *