प्रदेश भर के जारी वाद निस्तारण में बदलापुर तहसील ने स्थापित किया पहला स्थान

एसडीएम, व तहसीलदार तथा नायब की भूमिका से सार्थक हो रहा है सहयोगी प्रयास।
जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा
जौनपुर। जिले की बदलापुर ने प्रदेश भर में स्थापित किया धारा34 में वाद निस्तारण में प्रथम स्थान। एसडीएम बदलापुर संतबीर सिंह तथा तहसीलदार राकेश कुमार व नायब के निर्देशन और सक्रियता, वाद निस्तारण के चलते अच्छा स्थान हासिल हुआ है। पूर्व में भी देखा गया है कि कई बार जिला और प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पर बदलापुर तहसील बनी रही है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश की तहसीलों के वाद निस्तारण की आज जारी निस्तारण सूची मे जौनपुर जिले की बदलापुर तहसील ने प्रदेश में धारा 34 के अंतर्गत कोर्ट केस के निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रशंसनीय सूची का स्थान हासिल किया है। आकड़ों के आकलन में देखा गया कि जारी हुए पोर्टल पर अब तक धारा 34 के कुल 99.23% वादों का बदलापुर तहसील में निस्तारण किया गया जो प्रदेश भर में सबसे ज्यादा की संख्या में है। जबकि दुसरे स्थान पर प्रयागराज की सदर तहसील ने अपना स्थान प्राप्त किया वहीं तीसरे नंबर पर गौतमबुद्धनगर की जेवर तहसील अपना स्थान बनाई है। उक्त की जानकारी मिलने के पश्चात जिले में लोग बदलापुर तहसील प्रशासन की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं।
