भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला रामनगर मंडल में संपन्न

Video News

भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला रामनगर मंडल में संपन्न

गाजियाबाद। अंतर्गत भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के आह्वान पर और राजनगर मंडल अध्यक्ष ओम दत्त कोशिक के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रवासी व महानगर महामंत्री सुशील गौतम पहुंचे। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा भेजे गए करणीय बिंदुओं को विस्तार से रखा। कार्यकर्ताओं के मार्ग दर्शन के लिए भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा , पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा , एनजीओ प्रदेश संयोजक संजय कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी रणिता सिंह ने भी सदस्यता अभियान के मूल विषय का विस्तार अपने अपने संबोधन के द्वारा किया । इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमीति सदस्य वीरेश्वर त्यागी ,पूर्व नगर अध्यक्ष अमरदत्त शर्मा , महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पार्षद प्रवीण चौधरी,पार्षद पप्पू नागर , पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डीएन सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा , मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता चौहान, सिमरन रंधावा, वीरेंद्र सारस्वत, प्रभात त्यागी, अनुज राघव, नीरज त्यागी,मनोज गिरी, मनीष मित्तल, कुणाल कटारिया, जावेद योगेश शर्मा, राजेश्वर यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *