आज के माहौल में संगठन को मजबूत बनाए रखना अनिवार्य:अब्दुल जब्बार

अयोध्या। पत्रकारों के साथ आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाए रखना जरूरी है।हमें आपसी विवाद को भुला कर संगठन की मजबूती पर ध्यान देना चाहिए।यह बातें नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रूदौली इकाई की मासिक बैठक में तहसील अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट ने कही।उन्होंने कहा कि संगठन के किसी साथी को संगठन या उसके सदस्यों से कोई शिकायत है तो इधर उधर चर्चा न करें वह अपनी बात संगठन की मासिक बैठक में रखें। उसकी शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे संगठन कमज़ोर हो इस लिए सभी साथियों के संगठित रहने में ही ताक़त है।
जिला सचिव जगदम्बा श्रीवास्तव ने कहा कि महामंत्री अनिल कुमार पांडेय को जो भी शिकायत है उन्हें बैठक में आकर अपनी बात रखना चाहिए ताकि उसका निस्तारण किया जा सके। बैठक को विष्णु कांत मिश्रा, संतराम यादव, डाक्टर मोहम्मद शब्बीर ,रियाज अंसारी,आलम शेख, सुनील कुमार पांडेय, मनोज पांडेय, राज यादव ,काज़ी इबाद शकेब, सतीश यादव,अर्जुन शर्मा, शाहरुख शेख आदि ने भी संबोधित किया और सभी साथियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर ही बल दिया। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव जगदंबा श्रीवास्तव व बैठक का बेहतरीन संचालन विकास वीर यादव ने किया।
