राष्ट्रीय जय मां काली सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने सुनील कुमार कुशवाहा

Video News

राष्ट्रीय जय मां काली सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने सुनील कुमार कुशवाहा

सैफई (इटावा) राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरुजी महाराज द्वारा सुनील कुमार कुशवाहा को राष्ट्रीय जय मां काली सेना का युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष व रविन्द्र कुमार शाक्य प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय जय मां काली सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा व प्रदेश महासचिव रविन्द्र कुमार शाक्य ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरूजी द्वारा मुझ पर भरोसा करते हुए जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी मेहनत व लगन से निभाऊंगा और प्रदेश भर में संगठन के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज ने कहा के संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त नशाखोरी को रोकना है आजकल युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़कर बर्बाद हो रही है इसके अलावा युवा पीढ़ी को धार्मिक कार्यों के प्रति जागरूक करना, हवन पूजन व यज्ञ के महत्व आदि के बारे में लोगों को जागरूक करना है। सुनील कुमार कुशवाह के प्रदेश अध्यक्ष व रविन्द्र कुमार शाक्य के प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर शशि यादव, रामजी लाल शाक्य,राहुल कुमार, सम्राट ऋषि, अरुण दिवाकर,श्याम शाक्य,कमलेश कुमार, मुकेश कुमार, जीतू प्रजापति, वीरपाल सिंह, रोशन कुमार आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *