अखिलेश यादव ने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और समाजवादी सरकार में किए गए जनहित के विकास कार्यों को प्रचारित-प्रसारित करने की अपील की
जनपद गौतम बुद्ध नगर महिला सभा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर शशि यादव ने जनपद की महिलाओं की आवाज को बुलंद किया
लखनऊ- समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार चलने वाली नहीं, गिरने वाली सरकार है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया है। भाजपा की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आये बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए, अखिलेश यादव ने कहा कि देश में किसान, नौजवान और गरीब बहुत परेशानी में है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान और गरीब की मदद होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गये थे। किसानों को सुविधाएं दी गई थी। मंडी बनवायी गयी थी। भाजपा सरकार ने मंडियों का काम रोक दिया, सब बर्बाद कर दिया। आज किसानों को खाद और बीज का संकट है। किसान परेशान है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सच के रास्ते पर चलती है। सभी का सम्मान करती है। आज जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। लोगों का समाजवादी पार्टी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है। सेक्टर से लेकर बूथ लेवल तक लगातार कार्यकर्ता बनाना है। सभी का व्यवहार और भाषा लोकतांत्रिक होना चाहिए। अखिलेश यादव ने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और समाजवादी सरकार में किए गए जनहित के विकास कार्यों को प्रचारित-प्रसारित करने की अपील।
