सांसद पाल जी जो कहते हैं उसे अन्तिम तक पूरा करते हैं – डा0 पवन मिश्रा

Video News

सांसद पाल जी जो कहते हैं उसे अन्तिम तक पूरा करते हैं – डा0 पवन मिश्रा

सूरज गुप्ता/खुनुवां/सिद्वार्थनगर।

लोकप्रिय सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा जिले में जीते हुए बूथों पर सोलर लाइट लगाने की घोषणा को पूर्ण कराते हुए हर बूथों पर जाकर लाइट लगवाने का काम किया गया, जिसके क्रम में शोहरतगढ़़ ब्लाक के ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी के चौराहे पर शनिवार रात्रि 9:00 बजे तक सोलर लाइट लगाने का सम्पन्न हुआ। वहीं प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा ने कहा कि सांसद पाल जी जो कहते हैं उसे अन्तिम तक पूरा करते हैं। दीपावली पर्व के पूर्व ही शोहरतगढ़़ विधानसभा के की ग्राम पंचायतों के चौराहों पर सोलर लाइट जगमगा रहा है। इन बातों को लेकर मैं सांसद जी को नमन करता हूं।
वहीं ग्रामीणों ने सांसद लोकप्रिय द्वारा दीपावली त्यौहार के अवसर पर सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *