सपाईयों ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर किया शोक संवेदना व्यक्त

Video News

सपाईयों ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर किया शोक संवेदना व्यक्त

* राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सपा के 6 सदस्यीय एक प्रतिनिधि मण्डल का गठन किया गया था।

सूरज गुप्ता
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

बढनी के चरगहवा नदी पर बस दुर्घटना में हुई जानमाल की जानकारी लेने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने समाजवादी पार्टी के 6 सदस्यीय एक प्रतिनिधि मण्डल का गठन किया गया था। प्रतिनिधि मण्डल शुक्रवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मोहनकोला तथा खुरवरिया गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवारों की बातों को सुनकर अपनी रिपोर्ट तैयार करके राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे। आपको बता दें कि श्रद्धालुओं से भरी बस नदी में गिर जाने से तीन लोग की मौत हो गयीं थी तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गयें थे। जिसके लिए समाजवादी पार्टी ने एक प्रतिनिधि मण्डल गठन किया था, जिसमें सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधायक श्रीमती सैय्यदा खातून, सपा राष्ट्रीय सदस्य संजय विद्यार्थी, पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, एससी एसटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप पत्थरकट्ट, विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव मौजूद रहें। इस दौरान शोहरतगढ़ विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने मृतक परिवार व घायलों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। प्रतिनिधि मण्डल के साथ यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव दिनेश यादव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बहराइच की प्रसाद प्रेमी, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर, अजय यादव, गुड्डू सिंह, सिकन्दर यादव प्रधान, डब्ल्यू सिंह, रवि चौधरी, राधेश्याम यादव, अनुज चौधरी, सुदीप सिंह, डॉ0 अमित, कृष्णनाथ यादव, मोहम्मद राजा साहित अन्य सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा तमाम ग्रामवासी मौजूद रहें।इस दौरान शोहरतगढ़ विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने मृतक परिवार व घायलों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *