राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण हेतु प्रारंभिक हस्तक्षेप और पुनर्वास ढांचे पर संवेदीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Video News

राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण हेतु प्रारंभिक हस्तक्षेप और पुनर्वास ढांचे पर संवेदीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

गौतम बुद्ध नगर: राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए क्षेत्रीय केंद्र नोएडा ने आईसीडीएस गौतमबुद्ध नगर के सहयोग से जनपद के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं (आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं) के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेप और पुनर्वास ढांचे पर एक संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न ब्लॉकों से आईं लगभग 70 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यशाला का संचालन एनआईईपीआईडी की टीम द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. अनुपमा खन्ना, वरिष्ठ व्यावसायिक चिकित्सक और सुश्री दर्पणा टोकस, व्याख्याता विशेष शिक्षा शामिल थीं।
जिला परियोजना अधिकारी, आईएसडीएस पूनम और सीडीपीओ संध्या सोनी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और समुदाय में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम का ध्यान सामुदायिक स्तर पर विकासात्मक दिव्यांगता वाले बच्चों की शीघ्र पहचान और उपलब्ध विभिन्न सेवाओं, विकल्पों और सुविधाओं पर केंद्रित है।
निम्नलिखित के महत्व पर विशेष जोर दिया गया:
0 से 6 वर्ष की आयु सीमा में स्क्रीनिंग, और विशेष रूप से बौद्धिक दिव्यांगता, ऑटिज़्म, ए.डी.एच.डी. और संबंधित स्थितियों के लिए विकासात्मक देरी के जोखिम की सरल जांच और हस्तक्षेप (बच्चे और मां दोनों के लिए)
DEIC, CDEIC और PEHEL ढाँचे (RCI और DEPwD, MSJE, भारत सरकार) द्वारा जांच और हस्तक्षेप, आंगनवाड़ी और प्रारंभिक शिक्षा में 3-6 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिए एनईपी 2020 के अनुसार निपुण समावेशन (आरसीआई और डीईपीडब्ल्यूडी, एमएसजेई, भारत सरकार द्वारा) यूडीआईडी,आहार संबंधी संशोधन, योजनाएं एवं लाभ, प्रतिभागी सामग्री से संबंधित सक्रिय चर्चा में शामिल थे और उन्होंने कार्यशाला में संतुष्टि व्यक्त की और प्रशिक्षण के अन्य स्तरों के लिए वे तत्पर थे।
संवेदीकरण कार्यक्रम की प्रभावकारिता को मापने के लिए प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट भी आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *