रुद्रपुर कांग्रेस में बड़ी टूट! महिला जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए रुद्रपुर की कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर समेत कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू सोनकर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक राणा, पूर्व प्रधान रूप सिंह राणा और पूर्व सैनिक प्रवेश सिंह राणा शामिल हैं। सभी ने भाजपा की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के प्रति समाज के हर वर्ग, विशेषकर मातृशक्ति का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। उनके अनुसार, नए सदस्यों के आने से रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल, विनय रूहेला, आदित्य चौहान, जगमोहन रावत तथा राजेंद्र सिंह नेगी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *