बृजलाल ने सांसद-निधि से रुपये 3 करोड़ 12 लाख 81 हज़ार किये स्वीकृत

Video News

बृजलाल ने सांसद-निधि से रुपये 3 करोड़ 12 लाख 81 हज़ार किये स्वीकृत

सूरज गुप्ता/सिद्वार्थनगर।

राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने सांसद-निधि से जनपद सिद्धार्थनगर के विभिन्न कार्यों के लिए रुपये 3 करोड़ 12 लाख 81 हज़ार स्वीकृत किये है। इसमें कई प्राथमिक विद्यालयों के लिए फर्नीचर, एक स्कूल के लिए रिटेनिंगवाल, पेयजल, इंटरलॉकिंग की व्यवस्था है। बच्चे अब ज़मीन पर नहीं अपितु बेंच पर बैठेंगे और लिखने- पढ़ने के लिए मेज उपलब्ध रहेगा। इसमें प्राइमरी पाठशाला मध्यनगर भी शामिल है। जिसमें मैंने 17-11-1960 को पढ़ाई शुरू की थी। उस समय स्कूल भवन नहीं था, आम-महुवा के पेड़ों के नीचे पढ़ाई होती थी। इस स्कूल के लिए सीसी रोड, मैंने पहले ही बनवा चुका हूं।फसल की रक्षाहेतु जमुवार जंगल के किनारे रुपये 1 करोड़, 41 लाख, 40 हज़ार की लागत से तीन किलोमीटर कांटातार की फेंसिंग कराई जायेगी। यह फेंसिंग इतनी ऊची होगी कि नीलगाय जैसे जानवर उसे फांद न सकें। फेंसिंग में नीचे और ऊपर कॉन्संट्रिना कटीले तार लगेंगे कि अन्य जंगली जानवर नीचे से खेतों की तरफ़ न आ सकें। ग्राम गुजरौलिया खालसा की मुख्य सड़क पर M-40 ब्रिक-टाइल्स लगाये जायेंगे, जो पेट्रोल पम्पों पर लगाये जाते हैं। जिससे किसी भी वाहन के आवागमन पर टूट नहीं सकते। गुजरौलिया खालसा में 7 हाई मास्ट लगाये जा रहे हैं, जिससे पूरे गांव में रोशनी की जगमगाहट रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *