उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, शासन ने जारी किया नया आदेश

उत्तराखंड राज्य

देहरादून 26 मई: उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश की तिथि में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। पहले यह अवकाश 27 मई 2026 (बुधवार) को निर्धारित था, जिसे अब संशोधित कर 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र प्रसाद द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि 24 दिसंबर 2025 की अधिसूचना में निर्धारित अवकाश सूची में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह परिवर्तन विचार-विमर्श के बाद किया गया है।
आदेश के अनुसार, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत राज्य के सभी बैंक, कोषागार और उप-कोषागार भी 28 मई को बंद रहेंगे।
शासन के इस फैसले से अब पूरे प्रदेश में बकरीद का अवकाश एक दिन आगे बढ़कर मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *