धामी सरकार की पहल: आपदा प्रभावित व्यापारियों को 19.60 लाख की सहायता

उत्तराखंड राज्य

देहरादून स्थित सहस्त्रधारा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के 49 आपदा प्रभावित दुकानदारों को राहत प्रदान की। इस दौरान मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 19.60 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

इस अवसर पर मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ हर समय मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सहस्त्रधारा में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त दुकानों के स्थान पर बनाई गई नई दुकानों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के पुनर्निर्माण से प्रभावित व्यापारियों को दोबारा आजीविका का साधन मिलेगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *