बहराइच में भीषण सड़क हादसा:डबल डेकर बस ने ऑटो में मारी टक्कर,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत,16 घायल

अपराध

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ।खूंटेहना चौकी के क्षेत्र के कटेल चौराहे के पास गोंडा-बहराइच मार्ग पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने ऑटो में टक्कर मार दी।इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा और गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक सभी हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले हैं।वह ऑटो बुक कर पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में एक रिश्तेदार के घर वलीमा में शामिल होने जा रहे थे।कटेल चौराहे के पास ऑटो ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रही डबल डेकर बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बस ने इतनी तेज टक्कर मारी कि बस के परखच्चे उड़ गए।ऑटो में 16 लोग सवार थे।कई लोग ऑटो में ही फंस गए और कई लोग दूर तक छिटक गए।मौके पर चीख पुकार मच गई।आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। ऑटो में फंसे और छिटके लोगों को उठा-उठाकर सड़क किनारे किया गया। 12 वर्षीय अजीम,5 वर्षीय फहद,65 वर्षीय मरियम, 45 वर्षीय अमजद और 45 वर्षीय मुन्नी की हादसे में मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *