फतेहपुर सीकरी में GNRF की जानिब से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य

फतेहपुर सीकरी। उर्स-ए-सलीम चिश्ती अलैहिर्रहमा के मुबारक मौके पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया एवं GNRF (गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन) की जानिब से एक भव्य एवं विशाल इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर करीब 3000 रोज़ेदारों को इफ्तार कराया गया, जिसमें दूर-दराज़ से आए लोगों ने भी शिरकत की। इफ्तार पार्टी का आयोजन बड़े ही बेहतरीन इंतज़ामात के साथ किया गया, जिसमें साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और खाने-पीने का खास ख्याल रखा गया।
इस नेक कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का बेहतरीन पैगाम पेश किया। कार्यक्रम के दौरान रोज़ेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआएं भी कीं।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से
मुहम्मद एम.एम. रज़ा अत्तारी, अकरम अत्तारी, राशिद अत्तारी, इमरान अत्तारी, आशिक अत्तारी, हनीफ अत्तारी, जाकिर अत्तारी
का अहम योगदान रहा, जिनकी मेहनत और लगन से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *