कन्या इण्टर कॉलेज खारी कुआँ रामपुर में महीयसी महादेवी वर्मा वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Video News

कन्या इण्टर कॉलेज खारी कुआँ रामपुर में महीयसी महादेवी वर्मा वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिसका विषय था “बच्चों में बढ़ती अवसादग्रस्ता की प्रवृत्ति के लिये परिवार विद्यालय और समाज की भूमिका”

रामपुर अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। यह प्रतियोगिता कन्या इण्टर कॉलेज खारी कुआँ रामपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी यादव जी के संयोजन में संपन्न हुई । प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मीयादव जी ने प्रतियोगिता के शुभारंभ में छात्र छात्राओं को बताया कि प्रतिभावान कवयित्री और गद्य लेखिका महादेवी वर्मा साहित्य और संगीत में निपुण होने के साथ साथ कुशल चित्रकार और सृजनात्मक अनुवादक भी थी उन्हें हिन्दी साहित्य के सभी महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त है प्रधानाचार्या जी ने यह भी बताया कि महादेवी वर्मा गत शताब्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय महिला साहित्यकार के रूप में जानी जाती है आज उन्ही के नाम पर यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । यह प्रतियोगिता
कक्षा 8th, 9th, 10th के छात्र-छात्राओं के मध्य हुई जिसका विषय था ” बच्चों में बढ़ती अवसादग्रस्ता तथा आत्महत्या की प्रवृत्ति में परिवार विद्यालय और समाज की भूमिका” इस विषय पर छात्र छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचारों को रखा । यह जनपदीय वाद- विवाद प्रतियोगिता में कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआँ, रामपुर की छात्रा कुमारी हादिया मुस्कान ने पक्ष में – प्रथम तथा विपक्ष में कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआँ रामपुर की छात्रा प्राची सक्सेना ने प्रथम स्थान तथा पक्ष में द्वितीय स्थान राजकीय इंटर कालेज धमोरा की आसिफा ने प्राप्त किया तथा इसी कॉलेज की छात्रा राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा पक्ष में तृतीय स्थान पर रही नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज रठौडा की छात्रा अनुष्का आर्या तथा विपक्ष में तृतीय स्थान पर रही इसी कॉलेज की खुशी इस प्रतियोगिता के प्रथम ,द्वितीय प्रतिभागी अब मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगे ।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों में रही राजकीय जुल्फिकार इण्टर कॉलेज रामपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना चतुर्वेदी, श्रीमती ताहिरा यासमीन सहायक अध्यापिका राजकीय खुर्शीद इण्टर कॉलेज रामपुर तथा हामिद इण्टर कॉलेज रामपुर के सहायक अध्यापक श्री ओमप्रकाश सैनी रहे । इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजली मेहरोत्रा ने किया । अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी यादव जी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
इस कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती सुषमा रानी श्रीमती सुनीता देवी शेषकुमारी वर्मा तथा श्री राजेश कुमार, हिदायत अली और समस्त स्टाफ का सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *