कड़कड़ मॉडल में खुले मैनहोल के ढक्कन दे रहे हादसों को नोता देखने वाला कोई नहीं

Video News

कड़कड़ मॉडल में खुले मैनहोल के ढक्कन दे रहे हादसों को नोता देखने वाला कोई नहीं


ट्रांस हिंडन के साइड 4 इंडस्ट्रियल एरिया में वार्ड 43 कड़कड़ मॉडल में खुले मेंनहोल के ढक्कन दे रहे हादसे को नोता यहां पर राणा मोहल्ले में प्राचीन शिव मंदिर रोड पर खुले मैनहोल के ढक्कन हादसों को नोता दे रहे है यहां से हजारों की तादात में राहगीर रोजाना गुजरते हैं स्थानीय निवासियों ने पहचान चिन्ह के लिए एक बस का टुकड़ा लगाकर मैनहोल में खड़ा कर दिया है आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है मैनहोल के ढक्कन को रिपेयर करने के लिए नगर निगम में कई बार शिकायत की गई लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं ऐसा ही हाल गोल कुआं चौक पर भी है आए दिन ढक्कन टूटने लगा है जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है यहां के स्थानीय निवासी समाजसेवी अरुण तोमर ने सोशल मीडिया पर दोनों ही मैन हॉल के ढक्कनों को दुरुस्त करने के लिए शिकायत की है तोमर का कहना है वार्ड में शिकायतों को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारी नगर निगम के उच्च अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं देते वार्ड की शिकायत को लेकर आए दिन वार्ड 43 सुर्खियों में बना रहता है स्थानीय निवासी मुनेश रावल अमित राघव रिंकू राणा संजय पाल बॉबी रावल सुंदर राणा प्रवीण महेश्वर का कहना है मैनहोल के ढक्कन 10 दिनों से भी अधिक समय से टूटे हुए हैं लेकिन अभी तक ढक्कनों को दुरुस्त नहीं कराया गया लोगों का कहना है नगर निगम के अधिकारी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *