नानकमत्ता में दो दिवसीय उत्तरायणी मेला शुरू, लोक कलाकारों ने बांधा समां

उत्तराखंड

नानकमत्ता। नानकमत्ता पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी मेले में पहले दिन प्रसिद्ध लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों में दर्शक जमकर थिरेके। झोड़ा, छपेली व चाचरी व क्षेत्र के आठ स्कूलों के बच्चों की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शक जमकर झूमे। लोक गायक हरु जोशी, लोक कलाकार लच्छू पहाड़ी ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
नानकमत्ता में मंगलवार को दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शुभारम्भ पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, कमेटी के अध्यक्ष डॉ सुरेश जोशी समेत पूर्व सैनिकों व कमेटी के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर व फीता काटकर किया। ललित मोहन जोशी ने टक टका टक कमला बाटुली लगा दें… राइफल मेरी कानी मां…., पिंगली साड़़ी…., ओ मेरी चंदा मेरी चौकोरा…, हे दीपा मिजात दीपा मिजात … अल्मोड़ा की गंगा, ओ कफुवा .. , मैं तेरी मुलुक…, घर मेरो मुन्स्यार…. हल्द्वानी बाजार.., नैनीताल की माधुरी… आदि गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। मां नयना लोक कला मंच के कलाकारों ने महमनोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समिति के पदाधिकारी व स्थानीय महिलाओं ने झोड़ा, चाचरी कार्यक्रमों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रमों यहां संचालन केएन अटवाल व सुरेश जोशी ने किया। यहां उमेश अग्रवाल, रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल, धरम सिंह बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, भुवनेश जोशी, हरीश जोशी, जगदीश जोशी, हीरा चंद्र, जगदीश जोशी, सुरेश देउपा, भुवन पोखरिया, नंद किशोर जोशी, कैलाश जोशी, जशोद मेहता, कुंवर सिंह, हरीश सती, उमेश जोशी, अमर सिंह अधिकारी, रामदत्त पोखरिया, महेश महर, पदम चन्द्र, नकुल भट्ट, बसंत बल्लभ जोशी, विक्की बिष्ट, जीवन भट्ट, नवीन जोशी, धीरज जोशी, मनीष काण्डपाल, राकेश जोशी, गौरव, परवीन पाण्डे, गोविंद, मनोज, नीरज जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *