साहिबाबाद। नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम गाजियाबाद की टीम ने वार्ड 60 श्यामपार्क मेन में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर कचरे के पृथक्कीकरण के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर पान और गुटके को थूक कर गंदगी फैलाने वाली समस्या के प्रति लोगों को जागरूक किया।
नगर निगम गाजियाबाद के सफाई नायक राकेश ग्रोवर स्वच्छता अभियान के जोनल इंचार्ज योगराज सिंह, राहुल सैनी नितिन, शिवा तथा ललित आदि की टीम ने तिकोना पार्क श्याम पार्क मेन में स्वच्छता अभियान जागरूकता वाहन की मदद से चलाया । इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वीडियो दिखाकर लोगों को समझाया गया कि वे कचरे का प्रबंधन कैसे करें?
टीम के आईईसी एक्सपर्ट अमित ने बताया कि स्वच्छता से ही निरोगता प्राप्त होती है तथा शहर सुंदर बनता है। कूड़े को जलाए नहीं तथा इधर-उधर नहीं फेंकें। इसके लिए उन्होंने चार डिब्बे का जिक्र किया । जिसमें बताया गया कि गीला कचरा हरे रंग के डब्बे में जो घर से निकलता है, नीले डब्बे में सूखा कचरा, पानी की बोतल रीसाइकिल का सामान,घरेलू हानिकारक समान जैसे बिजली का सामान, लाल रंग के डिब्बे में सेनेटरी आइटम मेडिकल वेस्ट आदि को डाला जाए।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने वालों के खिलाफ जुर्माने का प्रावधान है जिसमें पहली बार में 500 रुपये जुर्माना किया जाता है। अगर दूसरी बार भी करता है तो फिर दोगुना जुर्माना बसछला जाता है। इसके अलावा मुकद्दमा दर्ज करने के कानून का भी सहारा लिया जाता है।
