मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर द्वारा आज जीटी रोड स्थित ब्रिज होटल में डांडिया रास धूमधाम से मनाया गया मां दुर्गा की पूजा अर्चना सभी पदाधिकारियों द्वारा की गई

Video News

मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर द्वारा आज जीटी रोड स्थित ब्रिज होटल में डांडिया रास धूमधाम से मनाया गया मां दुर्गा की पूजा अर्चना सभी पदाधिकारियों द्वारा की गई

कानपुर।‌ मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर द्वारा आज जीटी रोड स्थित ब्रिज होटल में डांडिया रास धूमधाम से मनाया गया मां दुर्गा की पूजा अर्चना सभी पदाधिकारियों द्वारा की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, पुलिस उपायुक्त हरिश्चंद्र का स्वागत व सम्मान किया गया।
कानपुर सिंगर वर्षा दास द्वारा राजस्थानी गीत प्रस्तुत किए गए। एंकरिंग का कार्य करिश्मा ने बखूबी संभाला। मारवाड़ी समाज के सदस्यों ने राजस्थानी परिधानों में सज धज कर उत्साह से डांडिया में भाग लिया जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता भी रखी गई बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस किड्स, बेस्ट डांस आदि। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।सभी के चेहरे खुशनुमा नजर आ रहे थे
वहीं दूसरी तरफ
फूड स्टाल पर काफी रौनक रही महिलाओं और पुरुषों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप केडिया ने बताया हमें हर क्षेत्र में मारवाड़ी समाज को आगे बढ़ाना है, कोषाध्यक्ष महेंद्र लडिया ने आए हुए सभी सदस्यों अतिथियों का स्वागत किया। महिला अध्यक्ष आशा केडिया, महामंत्री मोनिका तुलस्यान ने बताया हमें व्यस्त जिंदगी में मनोरंजक पारिवारिक कार्यक्रम भी करने चाहिए। विशेषकर मारवाड़ी राजस्थानी घूमर डांडिया। कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल एवं विशेष रूप से उपस्थित प्रादेशिक अध्यक्ष श्रीगोपाल तुलस्यान, रोहित तुलस्यान, विशाल जैन, राकेश पोद्दार,संजय अग्रवाल, विनोद संगल, वासुदेव सराफ, राजेंद्र अग्रवाल, आनंद मोहन अग्रवाल, नवीन चौधरी, इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर से अमित मुनका, रश्मि, दुर्गापुर से कविता, ललित,रांची से रवि, कविता जूही अग्रवाल,
बीके सिंघल,सभी पदाधिकारी, सम्मानित सदस्य, एवं अन्य अतिथियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को खुशनुमा और सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *