मृतक के आश्रितों को जल्द मिलेगा अनुदान -सांसद रामप्रीत मंडल

Video News

मृतक के आश्रितों को जल्द मिलेगा अनुदान -सांसद रामप्रीत मंडल

 

राहुल कुमार प्रियदर्शी (बिहार)

लौकही ! झारखंड के हजारीबाग अवस्थित चरही थाना क्षेत्र में बीते रविवार देर शाम ट्रक पलटने से ट्रक में सवार बिहार के मधुबनी जिला अवस्थित लौकही थाना क्षेत्र के महदेवा और अंधरामठ थाना क्षेत्र के अमचीरी गांव के कुल पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है । इसी क्रम में झंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 के सांसद रामप्रीत मंडल मृतक के परिजनों को संवेदना व्यक्त करने महदेवा एवं अमचिरी गांव पहुंचे साथ ही आश्रितों को क्रिया कर्म हेतु फिलहाल पांच-पांच हजार रुपए नगद अनुदान दिए। इसके अलावे उन्होंने प्रत्येक घर को एक बोरी चावल व एक बोरी गेहूं सरकारी फंड से देने का संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित बातें भी प्रखंड विकास पदाधिकारी से की गई। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक-एक रूम बनाने हेतु अपने सांसद निधी कोष से पांच-पांच लाख रुपया अनुदान देने का वादा किया। मीडिया से बातचीत के दौरान लौकही के पूर्व प्रखंड प्रमुख वरुण कुमार बिहारी उर्फ रामकुमार यादव ने कहा ऐसी घटना मेरे गांव में कभी घटित नहीं हुई थी। आगे उन्होंने कहा कि जो भी समाजसेवी लोग है कृपया इन आश्रितों को इस दुख की घड़ी में सहयोग करें। वहीं महदेवा निवासी समाजसेवी गुलाब यादव ने कहा की पूर्व प्रमुख जी के आग्रह पर आज हमारे महदेवा गांव माननीय सांसद महोदय पधारे हैं इसके लिए हम पूरे ग्रामवासी अभिनंदन करते हैं। वहीं सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा की झारखंड के हजारीबाग में घटना घटित हुई है… इसीलिए मैं हजारीबाग के सांसद से भी बात करूँगा और जहां-जहां से संभव हो वहां-वहां से हर संभव मेरी ओर से आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद सांसद रामप्रीत मंडल अमचीरी पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बढ़ाया। वहां से अंधरामठ थाना क्षेत्र के डुमरा गांव स्थित समाजसेवी दीपेंद्र मंडल के घर पहुंचे। जहां उनका स्वागत फूलों की माला व पाग पहनाकर किया गया । मौके पर मौजूद सांसद रामप्रीत मंडल के सुपुत्र व आगामी युवा उम्मीदवार नन्द कुमार मंडल,अनुमंडल फुलपरास के एसडीपीओ सुधीर कुमार, लौकही प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार,लौकही अंचलाधिकारी अमर कुमार चौधरी,लौकही थानाध्यक्ष रोशन कुमार, अंधरामठ थानाध्यक्ष सदन राम, पूर्व प्रखंड प्रमुख वरुण कुमार बिहार उर्फ रामकुमार यादव, समाजसेवी कमलाकांत भारती एवं सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी सहीत अन्य का भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *