Uttar Pradesh में अलविदा नमाज को लेकर हाई अलर्ट, Rajeev Krishna के सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ। डीजीपी राजीव कृष्ण ने अलविदा की नमाज को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट किया है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज को लेकर डीजीपी ने सभी मस्जिदों व अन्य धार्मिक स्थलों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही कहा है कि धर्म गुरुओं के साथ बैठक करके सभी स्थलों पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अता की जाए।

इस संदर्भ में डीजीपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने व स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इंटरनेट मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जाए। इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ व भ्रामक पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए साइबर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

एजेंसियों को किया सतर्क

साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली हुसैनी खामेनेई की मौत के बाद प्रदेश के शिया समुदाय में काफी आक्रोश है। लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में शिया समुदाय के लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं। हाई अलर्ट के मद्देनजर पुलिस शिया समुदाय के धर्म गुरुओं के साथ भी संपर्क में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *