माँ काली मंदिर पर हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण

Video News

माँ काली मंदिर पर हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण

सैफई ( इटावा) राष्ट्रीय जय मां काली सेना द्वारा मां काली मंदिर जरियानीम पर हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने हवन पूजन में भाग लिया और मां काली की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी इसके बाद मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

जरिया नीमखेड़ा स्थित काली माता के प्राचीन मंदिर पर आज सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही सुबह 8 बजे शुरू हुआ हवन दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। विभिन्न जिलों से आए भक्तों द्वारा हवन में आहुति दी जाती रही। हवन के पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विख्यात संत अनिल गुरुजी महाराज, सुघर सिंह सैफई, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सुनील कुशवाहा, प्रदेश महासचिव रविन्द्र शाक्य, प्रदीप कुमार गौतम एडवोकेट, शशि यादव, राम जी लाल शाक्य, ध्रुव कठेरिया, हर्ष यादव, वीनेश यादव, बृजेन्द्र यादव, अवनीश यादव, राजेश यादव, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *