सोरखा गांव: गंदगी और बदबू के बीच जीने को मजबूर

उत्तर प्रदेश राज्य

दबंग नेताओं की भरमार गांव के विकास के लिए एक नहीं ? सरकारी जमीन कब्जा करने में नंबर वन

प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारियों की घोर लापरवाही से नहीं नहीं बनी अब तक आर सी रोड

नोएडा के सोरखा गांव में नेताओं और समाजसेवियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन गांव के विकास के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। गांव के रास्तों में नालियों का पानी मेन रास्तों में भरा रहता है, जिसमें मल मूत्र और गोबर बहाया जा रहा है।

यह स्थिति न केवल गांव के निवासियों के लिए परेशानी का सबब है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए भी खतरा है। सैकड़ों शिकायतें की गई हैं, लेकिन आज तक किसी के ऊपर कार्रवाई नहीं हुई है। नालियों में गोबर भरा रहता है और रास्तों में भी गोबर बहता रहता है।

प्राधिकरण वर्क सर्किल 6 को सैकड़ों शिकायत पत्र दिए गए हैं, लेकिन आज तक रास्तों का निर्माण नहीं कराया गया है। गांव के लोग, बुजुर्ग और बच्चे इस बदबूदार गोबर और मल मूत्र के बदबूदार पानी से प्रतिदिन निकलते हैं, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों की आंखों पर काली पट्टी बंधी है।

यह स्थिति न केवल सोरखा गांव के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए शर्म की बात है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्राधिकरण की नजर कब तक सोरखा गांव पर पड़ती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *