आग़रा के सूरकुटी दृष्टिबाधित विद्यालय के रिकॉर्ड रूम में छात्र ने की सुसाइड। खेलते समय गेंद खोने पर हुआ विवाद।

स्थानीय समाचार

आगरा के कीठम स्थित सूरकुटी दृष्टिबाधित विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार के साले का बेटा 12 साल का अंकित पुत्र अशोक कुमार पिछले चार साल से उनके पास रह रहा था। विद्यालय में ही प्रधानाचार्य का आवास है और अंकित दृष्टिबाधित नहीं था। वह रुनकता के एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ रहा था गेंद खो जाने पर विवाद के बाद की सुसाइड

रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अंकित अपने स्कूल से लौटा वह शाम को फुफेरी बहन पूजा के साथ खेल रहा था इसी दौरान गेंद खो गई। इससे दोनों के बीच तकरार हो गई, पूजा ने अंकित के थप्पड़ जड़ दिया इससे गुस्से में वह चला गया। करीब दो घंटे तक उसका कोई पता नहीं चला तो उसकी तलाश की। विद्यालय परिसर के रिकॉर्ड रूम का गेट अंदर से बंद था, खिड़की से देखा तो अंदर अंकित फंदे पर लटका हुआ था। खिड़की को ग्राइंडर से काटकर अंदर घुसे और अंकित को अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *