देर रात बारात में हंगामा के साथ मारपीट की वीडियो हुई वायरल एफ आई आर के हुए आदेश

उत्तर प्रदेश राज्य

वही देखा जाए तो जनपद में पिछले कुछ वर्षों में दलितों की बारातों में डॉ बी आर अंबेडकर की तस्वीर को लेकर अलग अलग दो दर्जन गांवों के शादी समारोह में जाति विशेष के लोगों के द्वारा मारपीट एवं झगडे किए गए है

वी पी एस खुराना

मथुरा जनपद में बुधवार देर रात हाईवे थाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों की बरात चढ़ने के दौरान बवाल हो गया। आरोप है कि बरात अनुसूचित जाति के युवकों की थी इसलिए रास्ते में जाति विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। जमकर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस के सामने भी पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। क्षेत्र के गांव नरहौली में बुधवार को गुल्ला की दो बेटियों लक्ष्मी और पूनम की शादी थी। बरात गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव भरनकलां से आई थी। नेमचंद के बेटे अशोक और कुलदीप बरात लेकर आए थे। रात लगभग 11 बजे नरहौली में चौराहा से चढ़त शुरू हो गई। दोनों दूल्हे बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लेकर बग्गी पर सवार थे। दूल्हों के चाचा भगवानदास ने बताया कि रास्ते में बरात पर अचानक घरों से पथराव शुरू हो गया।
छतों से ईंटें बरसाई गईं। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई और पत्थर चले। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। घायल 70 वर्षीय वृद्धा संतोषी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी मीना ठाकुर का कहना है कि बरातियों ने हंगामा किया है। वह एक मिष्ठान भंडार में घुस गए और तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई थी।
पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच भी खूब लाठियां चलीं। लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। महिलाएं भी लाठी लेकर पुलिस के सामने आ गईं। दोनों दुल्हनें भी मौके पर पहुंच गईं और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम एफआर पंकज वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र, एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर जमे रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे वही देखा जाए तो इलाका पुलिस के द्वारा पूर्व में कोई शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए कोई कार्य वाही नहीं की और ये हंगामा की घटना हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *