मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 मोबाइल और बाइक बरामद

अपराध उत्तर प्रदेश राज्य

नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी और स्नैच किए गए 6 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 मार्च 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी अरुण पुत्र रामजीवन को गिरफ्तार किया गया। वह ग्राम कृपालपुर थाना संडीला, जिला हरदोई का रहने वाला है और वर्तमान में होशियारपुर, थाना सेक्टर-49 नोएडा में रह रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नोएडा में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी करता था। छीने गए मोबाइल फोन को मजबूरी बताकर राहगीरों को कम दामों में बेच देते थे।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल (UP16DF4614) और एक अवैध चाकू बरामद किया है। मामले में थाना सेक्टर-113 में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *