सांसद पाल पर हुए हमले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Video News

सांसद पाल पर हुए हमले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

* ज्ञापन के दौरान बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल अग्रहरि, प्रधान प्रतिनिधि अशोक अग्रहरि सहित अन्य लोग रहे मौजूद।

सूरज गुप्ता/शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

जिले के तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़़ चन्द्रभान सिंह के कक्ष के सामने शुक्रवार को बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व भाजपा नेता अनिल अग्रहरि, प्रधान प्रतिनिधि अशोक अग्रहरि सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एसडीएम चन्द्रभान सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पूर्व तहसील परिवार में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सांसद जगदम्बिका पाल के समर्थकों ने घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने मीडिया को बताया कि पिछले दिनों जे0पी0सी0 की बैठक में जिस तरह से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी का व्यवहार रहा, वह अत्यन्त ही निन्दनीय है। लोकतन्त्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं है। तृणमूल कांग्रेस का व्यवहार और अमर्यादित है, जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सांसद कल्याण बनर्जी को संसद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस पार्टी अपराधिक छवि की पार्टी है, जिसमें गुण्डा माफियाओं का बोलबाला है, आगामी चुनाव में जनता इनको सबक सिखायेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व भाजपा नेता अनिल अग्रहरि सहित प्रधान प्रतिनिधि अशोक अग्रहरि, सभासद बाबूजी अंसारी, ध्रुव चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान महेश यादव, अमित मौर्य, बृजेश अग्रहरि, सुरेंद्र चौहान, जितेंद्र कुमार, सुरेश गौड़, अमर जीत, जमुना अग्रहरि, छेदी गुप्ता, अनिल कुमार, महेंद्र यादव, आरिफ खान, रामू यादव, शमशेर, उपेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *