शहीद पथ पर ट्रक से टकराया डंपर, चालक की मौत,मासूम घायल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : माल थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्राम रैथा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. आउटर रिंग रोड पर डीसीएम और डंपर की टक्कर हो गई. हादसे में डीसीएम के चालक और परिचालक की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, माल थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्राम रैथा के पास डीसीएम और डंपर में टक्कर हो गई. डीसीएम का केबिन क्षतिग्रस्त होकर बॉडी से चिपक गया. चालक-परिचालक उसमें फंस गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निकालने की कोशिश की. जिसके बाद केबिन में फंसे चालक-परिचालकों को निकालने के लिए पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलाया. जेसीबी और हाइड्रा की मदद से केबिन तोड़ा गया. उसके बाद दोनों को निकालकर बीकेटी के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. डीसीएम में मौजूद दोनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है. एक चालक और दूसरा परिचालक था. एक गौतमबुद्ध नगर के जारचा करौदा निवासी लियाकत का बेटा नाजिम (32) और दूसरा जुल्फिकार का बेटा वसीम (34) है. दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद ने बताया कि डीसीएम और डंपर की टक्कर हो गई थी. हादसे में डीसीएम के चालक और परिचालक की मौत हो गई है. दोनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है. दोनों गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले थे, दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *